ये पढ़ें: iPhone 14 Max में मिलने वाले हैं ये फ़ीचर, भारत में इस कीमत पर हो सकता है लॉन्च ये नया iPhone Tata Nexon EV Max की ऑन-रोड कीमतों की शुरुआत 18,65,577 रूपए से होती है, लेकिन आप मात्र 1,75,000 रूपए की डाउन पैमेंट करके इसे घर ले जा सकते हैं। दरअसल इस गाड़ी के चार मॉडल उपलब्ध हैं, जिन पर कंपनी द्वारा दी गयी फाइनेंस स्कीम के अनुसार आप 10% की डाउन पेमेंट और 9.8% की ब्याज दर के साथ अपने अनुसार ई.एम.आई. बनवा सकते हैं। साथ ही आप कितने समय में ये रकम देनी है, ये भी सुविधानुसार चुन सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि अलग अलग बैंकों की ब्याज दर (इंटरेस्ट रेट) अलग-अलग है। इसके चारों मॉडलों की ऑन-रोड कीमत आप नीचे देख सकते हैं।

Tata Nexon EV Max XZ+ – 3.3kW – 18,65,577 रूपए। Tata Nexon EV Max 7.2 kW AC चार्जर – 19,17,866 रूपए। Nexon EV Max XZ+ Lux 3.3 kW – 19,70,154 रूपए। Nexon EV Max XZ+ Lux 7.2 kW AC चार्जर – 20,22,443 रूपए।

उदाहरण के लिए, यदि आप Nexon EV Max का सबसे सस्ता मॉडल XZ+ 3.3 kW खरीदने के लिए जाते हैं और 10% डाउन पेमेंट देकर बकाया रकम को 5 साल में देने का फैसला करते हैं, तो लगभग 9.8% बैंक ब्याज दर के हिसाब से आपको हर महीने लगभग 33,800 रूपए की ई.एम.आई. देनी होगी। 5 साल के अंत तक आपको इसका 20,30,000 रुपये का भुगतान करना होगा।

Tata Nexon EV Max स्पेसिफिकेशन

Tata Nexon EV Max एक फुल चार्ज में 437 किलो मीटर की रेंज देने में सक्षम है। साथ ही इसमें आपको 40.5kWh की बैटरी मिलती है। इसके साथ कंपनी 3.3 kW का चार्जर दे रही है। लेकिन आप इसे 7.2 kW के फ़ास्ट चार्जर के साथ भी खरीद सकते हैं, जिसकी कीमत अलग से देनी होगी। इसके अलावा गाड़ी में कई नए फ़ीचर भी शामिल हैं।

Δ